गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में 18 से 20 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे। अष्टमी पर महानिशा पूजा और हवन, महानवमी पर कन्या पूजन और दशहरे पर विजयादशमी शोभायात्रा निकलेगी। इस दौरान मानसरोवर मंदिर में पूजा, रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का राजतिलक और गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक भोज भी होगा।