लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान अमित शाह ने इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी दलों पर संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बजाय मॉक पार्लियामेंट चलाने का आरोप लगाया। साथ ही अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर हुई फायरिंग का मुद्दा भी उठाया।
