राजस्थान के भरतपुर में बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 हजार रुपये का इनामी दानवीर, बलराम उर्फ पप्पू और राजो उर्फ राजू शामिल हैं। ताजा गिरफ्तारियों के बाद कुल आरोपियों की संख्या 22 हो गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।