यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ में होने जा रही है। उनकी होने वाली दुल्हनिया मेघना चौधरी का परिवार अलीगढ़ के तारापुर गांव से जुड़ा है। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। खास बात यह है कि इसी दिन उनके छोटे भाई सौरभ की भी सगाई होगी।
