गोवा में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल से प्रेरणा लेने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मुलाकात की। बातचीत में चार मंदिरों के निर्माण, अयोध्या-काशी-मथुरा मॉडल और यूपी से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित करने जैसे मुद्दे उठे।