कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चौथी बार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। खरगे ने कहा कि संसद में नया संवैधानिक संशोधन विधेयक लाने से पहले सभी राजनीतिक दलों को बातचीत का मौका मिलना चाहिए। संसद के सत्रावसान में देरी और विशेष सत्र की अटकलों ने भी सियासी हलचल बढ़ा दी है।
