लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 140 कैमरे और 12 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की योजना है। इनमें 20 कैमरे ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान करेंगे। अहमदपुर और रौनाई में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। एनएचएआई के मुताबिक, इस परियोजना को अगले साल फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
