राजस्थान के कोटा में दीपावली पर लड्डू नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों कोचिंग छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने ‘लड्डू-लड्डू’ के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। लाखों रुपये फीस लेने वाले संस्थानों से मिठाई की मांग को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन सोशल मीडिया पर भी छा गया। अब ‘लड्डू जनता पार्टी’ चर्चा में है।