कानपुर के ‘नगाड़ा नाइट्स’ कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा विवादों में हैं। आयोजकों ने 45 मिनट की जगह करीब 12 मिनट परफॉर्म करने का आरोप लगाते हुए 1.20 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं, अंजलि ने सुरक्षा और निजता में दखल को अपनी नाराजगी की वजह बताया था।