कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, जामिया मिल्लिया इस्लामिया मामले में एफआईआर से नाराज कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रजिस्ट्रार को लेकर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।
