बेंगलुरु पुलिस ने कर्नाटक विधानसभा भवन विधान सौधा को बम से उड़ाने का AI जनरेटेड वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के आरोप में बिहार के अररिया निवासी 25 वर्षीय हजरत अली शोएब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और वीडियो बनाने के उद्देश्य की जांच की जा रही है।
