सोनम वांगचुक ने लद्दाख पर चीन के बयान का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि उसे इस क्षेत्र पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय के साथ लद्दाख के नेताओं की बैठक पर निराशा जताई। वांगचुक ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र, छठी अनुसूची और संवैधानिक सुरक्षा से जुड़े वादों से पीछे हट रही है।