UP Politics: यूपी की 11 एमएलसी सीटों पर महासंग्राम, 14.81 लाख वोटर करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान शुरू हो गया। पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों के लिए करीब 14.81 लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं। प्रदेश के 72 जिलों में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बीजेपी और सपा के बीच मुकाबले के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।

UP Politics: केशव मौर्य का अखिलेश पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’, PDA पर भी उठाए सवाल

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर में सपा के PDA घोषणा पत्र और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा को दलितों और पिछड़ों का हितैषी मानने से इनकार किया और ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाला तंज कसा। SIR विवाद पर राहुल गांधी को भी घेरा और बीजेपी की जीत का दावा किया।