यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बदायूं की बिसौली सीट के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने 11 साल की सेवा के बाद सम्मान और भरोसा टूटने की बात कही। अब उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
