Jharkhand News: नितिन नबीन का झारखंड में बड़ा बयान, बोले- BJP कार्यकर्ता राज्य में कमल खिलाने के लिए तैयार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। साथ ही राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए घुसपैठियों, SIR और लोकतंत्र के मुद्दे पर सवाल उठाए।

UP Election 2027: अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, 2027 में NDA लगाएगा जीत की हैट्रिक!

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान किया और दावा किया कि स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताया। साथ ही स्पष्ट किया कि गठबंधन में सीट बंटवारे पर अभी औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।

Rahul Gandhi Vietnam Visit: राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, वियतनाम यात्रा पर BJP का हमला, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल

राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ बताते हुए उनके राजनीतिक नेतृत्व, विदेश यात्राओं, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन और परिवारवाद पर सवाल उठाए। त्रिवेदी के आरोपों से राजनीतिक बहस तेज हुई, जबकि कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

UP Election 2027: BJP को एक और झटका! पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने दिया इस्तीफा, क्या सपा में होंगे शामिल?

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बदायूं की बिसौली सीट के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने 11 साल की सेवा के बाद सम्मान और भरोसा टूटने की बात कही। अब उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

UP Politics: निषाद समाज को आरक्षण देना ही पड़ेगा, BJP भी समझ ले! संजय निषाद की दो टूक, बोले- हमें राशन नहीं, शासन चाहिए

दिल्ली में निषाद पार्टी के महासम्मेलन में संजय निषाद ने मछुआरा समाज के आरक्षण की मांग उठाते हुए बीजेपी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण के बिना गठबंधन पर बात नहीं होगी। ‘हमें राशन नहीं, शासन चाहिए’ के नारे के साथ उन्होंने समाज के संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और सुरक्षा की मांग की।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर शशि थरूर का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, SIR पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कथित विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया […]

UP news: अखिलेश यादव को सुब्रत पाठक का खुला चैलेंज, बोले- कन्नौज की किसी भी सीट से लड़ लें, BJP कार्यकर्ता हरा देगा

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव को कन्नौज की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी अखिलेश को हरा सकता है। हारने पर राजनीति छोड़ने की बात कहकर उन्होंने सपा के PDA सम्मेलन पर भी तंज कसा। उनके बयान से कन्नौज की सियासत गरमा गई है।

UP Politics: BJP में आते ही सपा पर बरसे तीन विधायक, राकेश प्रताप सिंह बोले- अब गौरीगंज में कमल खिलाना है

उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने से हलचल तेज हो गई है। गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह, कालपी के विनोद चतुर्वेदी और गोसाईंगंज के अभय सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की। तीनों नेताओं ने पार्टी बदलने की वजह भी बताई।