करीब चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए। उनके प्रदर्शन पर गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने समर्थन जताते हुए खास सलाह दी। मोर्कल ने कहा कि भुवनेश्वर को उम्मीदों का दबाव छोड़कर अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।
