सिंगर मीका सिंह ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार वह बिना न्योते के अपनी बड़ी कार लेकर पार्टी में पहुंच गए थे। गाड़ी के काले शीशों और चश्मे के कारण सिक्योरिटी ने उन्हें बड़ा सितारा समझकर गेट खोल दिया।
