ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ भतीजे शिवांश राय के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं। उनकी भाभी श्रीमा राय ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। फैमिली सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें चर्चा में हैं।