वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई और तेजस समेत कई विमानों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई करतब देखे। महादेव फॉर्मेशन, सूर्यकिरण टीम और तिरंगे के रंगों वाली उड़ान आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।
