परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस बार बेहद खास अंदाज में करवा चौथ मनाया। फ्लाइट लेट होने के कारण दोनों को 35 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में ही चांद देखना पड़ा। परिणीति ने प्लेन में पूजा की और राघव के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।