उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। योगी ने घुसपैठ, कानून-व्यवस्था और अयोध्या के विकास को लेकर सपा-कांग्रेस पर कई आरोप लगाए।