मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी गुरुवार को गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश के सम्मान का संदेश देंगे।