असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुविवाह पर सख्त नियम लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक, दोषी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने के साथ भविष्य की सरकारी नौकरी के लिए भी अयोग्य किया जाएगा। वहीं, शिवसागर और चराईदेव की बाढ़ की CBI जांच की तैयारी है।
