बुलंदशहर में जाम की समस्या कम करने के लिए काला आम चौराहे से भूड़ चौराहे तक सड़क चौड़ी करने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी ने डिवाइडर के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने पर अतिक्रमण हटाने और निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।