भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। साथ ही राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए घुसपैठियों, SIR और लोकतंत्र के मुद्दे पर सवाल उठाए।
Archives
UP News: डुमरियागंज में संजय सिंह का योगी-मोदी सरकार पर हमला, बोले- युवाओं को रोजगार और बच्चों को अच्छे स्कूल चाहिए
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज विधानसभा में AAP की जन-आक्रोश रैली में सांसद संजय सिंह ने योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, सरकारी स्कूलों और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में इंजीनियर इमरान लतीफ के समर्थन की अपील की।
Bihar Politics: जेडीयू का अनंत सिंह पर बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज
बिहार की राजनीति में जेडीयू ने बड़ा कदम उठाते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अनुशासनहीनता और विधान परिषद चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने को कार्रवाई की वजह बताया है। अनंत सिंह की विधायकी पर भी सवाल उठ सकते हैं।
NCERT AI Module: NCERT का बड़ा फैसला! कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा AI, बिना कंप्यूटर के भी सीख सकेंगे नई तकनीक
NCERT ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नया AI मॉड्यूल तैयार किया है। इसमें छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटेशनल थिंकिंग, डिजिटल सुरक्षा और AI से मिली जानकारी की जांच करना सिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इस मॉड्यूल की गतिविधियां बिना कंप्यूटर और इंटरनेट के भी की जा सकती हैं।
Jamia Protest: जामिया में छात्र संघ की बहाली को लेकर बवाल, छात्रों और प्रशासन में टकराव; ऑनलाइन हुईं क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार को तनाव बढ़ गया। छात्रों ने टेंट तोड़ने और जबरन हटाने का आरोप लगाया, जबकि रजिस्ट्रार ने कांग्रेस नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का दावा किया। तीन मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारियों के बीच यूनिवर्सिटी ने क्लासेज ऑनलाइन कर दी हैं।
