वाराणसी एयर शो देखने के लिए गंगा पार करीब पांच लाख लोगों की भीड़ उमड़ी। राफेल, सुखोई और तेजस की उड़ान देखने लोग 110 किलोमीटर दूर से पहुंचे। नमो घाट से बहादुरपुर और कटेसर तक रोमांच का माहौल रहा। संगीत, हेलिकॉप्टरों के करतब और 80 वर्षीय अजीमुल्लाह की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
