केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वह 31 अक्टूबर 2027 तक पद पर बने रहेंगे। यह फैसला स्वदेशी रक्षा उत्पादन और सैन्य तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयासों के बीच आया है। सिंह के पास DRDO अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।