ईरान ने पाकिस्तान से लगी सीमा पर व्यापार बंद होने की खबरों पर सफाई दी है। ईरानी राजदूत रजा अमीरी मोगादम के मुताबिक, पाकिस्तान के ई-फॉर्म प्रक्रिया में बदलाव से व्यापार प्रभावित हुआ है। इसके कारण एलपीजी से लदे कई सौ ट्रक फंसे हैं। पाकिस्तान में रसोई गैस की किल्लत और महंगे सिलेंडरों की समस्या की खबरें भी सामने आई हैं।
Category: अंतरराष्ट्रीय
इजरायल के अस्तित्व पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया खतरा, नेतन्याहू ने साझा किया युवल ब्लूमबर्ग का बयान
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेखक युवल ब्लूमबर्ग का बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। ब्लूमबर्ग ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को इजरायल के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अगले दो वर्षों को अहम बताया और राष्ट्रीय संसाधनों को सुरक्षा पर केंद्रित करने की अपील की।
Europe Protests: यूरोप में हिंसा और विरोध प्रदर्शनों से मचा हड़कंप, फ्रांस में 1,000 गिरफ्तारियां; इटली-अल्बानिया में भी बवाल
यूरोप के कई देशों में महंगाई, महंगे किराए और सरकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। फ्रांस में करीब 1,000 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि अल्बानिया और इटली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। स्पेन और पुर्तगाल में भी हाउसिंग संकट को लेकर विरोध जारी है। कई जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
US-Iran Tension: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, रविवार को हमले पर हो सकता है फैसला; समझौते का विकल्प भी खुला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका रविवार को ईरान पर हमला करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच समझौते की संभावना भी बनी हुई है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना अमेरिका का लक्ष्य है, जबकि ईरानी राष्ट्रपति ने बातचीत टूटने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।
UNGA में भारत ने दोहराई परमाणु तकनीक के शांतिपूर्ण इस्तेमाल की प्रतिबद्धता, IAEA की भूमिका पर दिया जोर
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत ने परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण इस्तेमाल की प्रतिबद्धता दोहराई। सांसद संगीता कुमारी सिंह देव ने IAEA की भूमिका और तकनीकी सहयोग पर जोर दिया। वहीं, भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के कार्यक्रम में सात देशों ने भारत की विकास सहायता की सराहना की।
ईरान पर फिर सैन्य हमला कर सकता है अमेरिका, ट्रंप के बयान से बढ़ी युद्ध की आशंका; समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल काटने की ईरान की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक और सैन्य अभियान शुरू करने की संभावना जताई है। वहीं, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संभावित हमले की स्थिति में समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद नए हमलों की आशंका भी जताई जा रही है।
India Israel: नेतन्याहू ने PM मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर बुलाया, ईरान को लेकर भी दिया बड़ा बयान
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। फोन पर दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों और मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा की। वहीं, नेतन्याहू ने ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लक्ष्य को दोहराते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत का भी जिक्र किया।
