प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने सोमवार को देशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। पटना में संजय सरावगी और राम कृपाल यादव समेत भाजपा नेताओं ने मार्च निकालकर पुतला दहन किया। खरगे के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई गई।
Category: राजनीति
Political Controversy: पीएम मोदी पर दानिश अली की विवादित टिप्पणी, खरगे के बयान के समर्थन में कही जेल भेजने की बात
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। पूर्व सांसद दानिश अली ने खरगे का समर्थन करते हुए वोट चोरी के आरोपों और जेल भेजने की बात कही। उनके बयान पर भाजपा ने विरोध जताया है और कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की है।
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सियासी बवाल, नितिन गडकरी ने की कड़ी निंदा; बीजेपी करेगी विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर सियासी बवाल मच गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा का अपमान बताया। वहीं, अमित शाह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।
UP Politics: ब्रजेश पाठक का कांग्रेस पर हमला, बोले- जनता फिर सिखाएगी सबक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने बयान को कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि लोकतंत्र में व्यक्तिगत टिप्पणियों के बजाय जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों में जनता के फैसले का भी जिक्र किया।
दिल्ली में अमित शाह की 4 घंटे चली बैठक, पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में करीब चार घंटे तक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राजधानी की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों और जामिया में छात्रों की भूख हड़ताल के बीच सुरक्षा व्यवस्था तथा काउंटर इंटेलिजेंस मजबूत करने पर चर्चा हुई।
UP Election 2027: अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, 2027 में NDA लगाएगा जीत की हैट्रिक!
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान किया और दावा किया कि स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताया। साथ ही स्पष्ट किया कि गठबंधन में सीट बंटवारे पर अभी औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।
