Bihar Politics: पटना में खरगे का PM मोदी पर विवादित बयान, बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’, BJP-RSS पर भी साधा निशाना

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी। खरगे ने महंगाई, वोट चोरी, छुआछूत और संविधान के मुद्दे पर बीजेपी और RSS को घेरा। उन्होंने नीतीश कुमार की विचारधारा पर भी सवाल उठाए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों से आगे आने की अपील की।

Patna Encounter: पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गैराज संचालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी सौरभ सिंह गिरफ्तार

पटना के बख्तियारपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी सौरभ सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से पांच पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं।

Danapur-Bihta Elevated Corridor: पटना में जाम से मिलेगी मुक्ति, 25 KM लंबी फोरलेन सड़क से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

पटना के दानापुर और बिहटा के बीच करीब 25 किलोमीटर लंबे फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण जारी है। इसके तैयार होने से पश्चिमी पटना में ट्रैफिक का दबाव कम होने और आरा की ओर से आने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना से बिहटा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो सकती है।

Bihar Politics: जेडीयू का अनंत सिंह पर बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज

बिहार की राजनीति में जेडीयू ने बड़ा कदम उठाते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अनुशासनहीनता और विधान परिषद चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने को कार्रवाई की वजह बताया है। अनंत सिंह की विधायकी पर भी सवाल उठ सकते हैं।

Gen-Z के गुस्से पर अखिलेश सिंह का केंद्र पर निशाना, बोले- पहले युवाओं की नाराजगी दूर करे सरकार

कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने Gen-Z और Gen-Alpha के आक्रोश को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले युवाओं की नाराजगी दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने मौजूदा हालात पर टिप्पणी की और राहुल गांधी के विदेश दौरों पर उठे सवालों के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं का मुद्दा भी उठाया।

Bihar MLC Election 2026: बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर मतदान शुरू, नीरज कुमार बोले- नीतीश मॉडल पर मिलेगा वोट

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव में 150 उम्मीदवार मैदान में हैं और 5.32 लाख से अधिक मतदाता वोट करेंगे। पटना स्नातक सीट से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने नीतीश मॉडल के नाम पर वोट मिलने का दावा किया। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।

Bihar MLC Election 2026: अनंत सिंह से आनंद मोहन तक की पसंद अलग, बाहुबली नेताओं के समर्थन से दिलचस्प हुआ मुकाबला

बिहार में आठ एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव में अनंत सिंह जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं, जबकि आनंद मोहन राजेश रंजन और निर्दलीय अभय नाथ सिंह के पक्ष में सक्रिय हैं। करीब 150 प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबले पर सबकी नजर है।

डीएम ने लिया नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा तथा प्रशासनिक टीम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड का किया निरीक्षण

सीवान (बिहार): सिवान नगर परिषद के 45 वार्ड्स में,सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत्, श्री विजय प्रकाश मीणा,जिला पदाधिकारी,सिवान के नेतृत्व में सिवान जिला […]

बिहार में बाढ़ से तबाही: दरभंगा समेत कई जिलों में संकट, कमला बलान से पानी ओवरफ्लो

Bihar Flood News: बिहार में इस वर्ष की बाढ़ ने व्यापक स्तर पर तबाही मचाई है, खासकर दरभंगा और अन्य जिलों में स्थिति गंभीर बनी […]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा: राजनीतिक हलचल तेज

रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। […]