गोविंदा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में तलाक नहीं होता। इस दौरान उन्होंने मां निर्मला देवी के संघर्ष को याद किया और बताया कि एक समय उनके बंगले का पूरा सामान लूट लिया गया था। उनकी मां ने मुश्किलों में बच्चों की परवरिश की।
Category: मनोरंजन
Surya Movie: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ रिलीज से पहले विवादों में, IMA ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या– अंत से आरंभ तक’ रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म में डॉक्टरों की छवि, चिकित्सा क्षेत्र में भ्रष्टाचार और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के चित्रण पर चिंता जताई है। एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म की समीक्षा और जरूरी कार्रवाई की मांग की है।
